IMD Thunderstorm & Heat wave alert: 21 से 25 अप्रैल तक यहां आंधी-तूफान! उधर यूपी समेत इन इलाकों में हीटवेव का अलर्ट
IMD Thunderstorm & Heat wave alert: अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आज यानी 21 अप्रैल को बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में 24 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है
IMD alert: 21 से 25 अप्रैल तक कुल राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है! वहीं, कुछ इलाकों में हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा
IMD Thunderstorm & Heat wave alert: देश के मौसम में इस समय बड़े उलटफेर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बिहार-ओडिशा जैसे राज्यों में 'थंडरस्क्वॉल' (तीव्र आंधी) का खतरा मंडरा रहा है।
1. आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट (21-25 अप्रैल)
अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आज यानी 21 अप्रैल को बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में 24 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।
बिहार में 21, 24 और 25 अप्रैल को थंडरस्क्वॉल आने की संभावना है, जहां हवा की रफ्तार 50-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ओडिशा में भी 24 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 24 और 25 अप्रैल को, जबकि हिमाचल प्रदेश में 25-26 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
एक तरफ बारिश तो दूसरी तरफ सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करेगी। IMD ने यूपी समेत देश के कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 25 अप्रैल तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 अप्रैल को भीषण लू चलेगी।
दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में भी 24 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान में 24 अप्रैल तक और मध्य प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल के दौरान पारा रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 22 अप्रैल तक और 21-22 अप्रैल को लू का प्रकोप रहेगा।
वार्म नाइट और ओला गिरने की चेतावनी
हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज (21 अप्रैल) भी वार्म नाइट की स्थिति रहेगी। इस वजह से रात के समय भी चैन नहीं मिलेगा। ओडिशा में यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रह सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज ओले गिरने की संभावना है। तेलंगाना में भी ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
तटीय इलाकों में उमस का कहर
तटीय भारत में गर्मी के साथ नमी लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में 24 अप्रैल तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। गुजरात के तटीय इलाकों में 24 और 25 अप्रैल को भीषण उमस रहने का अनुमान है।
एक नजर में देखिए अगले 5 दिनों का वेदर चार्ट
भीषण लू: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में 21 से 25 अप्रैल तक भीषण लू चलेगी।
भारी बारिश: अरुणाचल, असम, मेघालय में 21 से 24 अप्रैल तक बारी बारिश की आशंका है।
आंधी (70 किमी/घंटा): बिहार, ओडिशा में 21, 24, 25 अप्रैल को तेल आंधी आने की आशंका है।
ओलावृष्टि: महाराष्ट्र, तेलंगाना और विदर्भ में 21 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।