AI Impact Summit : भारती एयरटेल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी योजनाएं हैं। कंपनी अपने डाटा सेंटर्स में बड़ा निवेश करने जा रही है। इस पर कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने सीएनबीसी-आवाज संवाददाता असीम मनचंदा से बात करते हुए कहा कि AI में 4-5 लेयर हैं। कंपनी पूरे देश में फाइबर का जाल बिछा रही है। सुंदर पिचाई ने कहा है कि गूगल नई सबमरीन केबल बिछा रही है। नई सबमरीन केबल AI को बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा काम है। भारती ने 300 मेगावाट के डाटा सेंटर बनाए हैं। जल्द ही डाटा सेंटर की क्षमता बढ़ाकर 1 GW की जाएगी। भारती अपने नेटवर्क के लिए AI का भी इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने स्पैम कंट्रोल के लिए AI का इस्तेमाल किया है। साइबर सिक्योरिटी में भी कंपनी की तरफ से बड़ा निवेश किया जा रहा है। कंपनी डाटा सेंटर में निवेश करती रहेगी।
