India inks Pax Silica pact : भारत ने अमेरिका के साथ पैक्स सिलिका (PAX SILICA) में शामिल होने का करार किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने 20 फरवरी को भारत में US एम्बेसडर सर्जियो गोर के साथ पैक्स सिलिका एग्रीमेंट पर औपचारिक हस्ताक्षर किया है। इस करार पर साइन करने से पहले,इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में अपने कीनोट एड्रेस में गोर ने कहा कि पैक्स सिलिका में भारत की एंट्री स्ट्रेटेजिक और ज़रूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कॉम्पिटिटर को चैलेंज करने के लिए बेहतर टैलेंट है।
