इंडियन एयरफोर्स की स्क्वाड्रन संकट के बीच भारत और फ्रांस के बीच राफेल फाइटर जेट की अतिरिक्त खरीद को लेकर बातचीत तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते रक्षा मंत्रालय की एक हाईलेवल मीटिंग में फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव पर चर्चा करने जा रहा है। इस डील की अनुमानित कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। डील के मुताबिक, ज्यादातर राफेल जेट भारत में ही बनाए जाएंगे और इनमें करीब 30 प्रतिशत स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल होगा।
