Get App

Vikram Misri statement: 'होर्मुज में नाविकों को खोने वाला भारत एकमात्र देश', ब्रिटेन की बैठक में बोला भारत

Vikram Misri statement: भारत के विदेश सचिव ने गुरुवार को ब्रिटेन के नेतृत्व में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर हुई वार्ता में हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन बैठक में 60 से ज्यादा देशों ने भाग लिया। इसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल हुए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 8:35 AM
Vikram Misri statement: 'होर्मुज में नाविकों को खोने वाला भारत एकमात्र देश', ब्रिटेन की बैठक में बोला भारत
'होर्मुज में नाविकों को खोने वाला भारत एकमात्र देश', ब्रिटेन की बैठक में बोला भारत

Vikram Misri statement: भारत के विदेश सचिव ने गुरुवार को ब्रिटेन के नेतृत्व में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर हुई वार्ता में हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन बैठक में 60 से ज्यादा देशों ने भाग लिया। इसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संघर्षग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश भारत ही है।

ब्रिटेन द्वारा आयोजित इस बहुपक्षीय बैठक में, पश्चिमी एशियाई संघर्ष पर नई दिल्ली के रुख पर जोर दिया गया, साथ ही समुद्री रास्तों पर आवागमन की आजादी (फ्रीडम ऑफ नेविगेशन) के सिद्धांतों के महत्व पर भी बल दिया गया।

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, मिस्री ने इस बात पर जोर दिया कि संकट से निकलने का एकमात्र रास्ता तनाव कम करना और सभी संबंधित पक्षों के बीच कूटनीति और बातचीत के मार्ग पर लौटना है।

समाचार एजेंसी ANI ने मंत्रालय के एक बयान को जारी किया, जिसमें मिसरी ने कहा- "इस संकट का भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों में अपने नाविकों को खोने वाला भारत अकेला देश है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें