India-Nepal Border: भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना 'बेटी-रोटी' का संबंध अब सियासी और आर्थिक बदलावों की भेंट चढ़ता दिख रहा है। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद सीमावर्ती इलाकों में व्यापारिक समीकरण तेजी से बदल गए हैं। बिहार के सीतामढ़ी से सटे सीमावर्ती भारतीय बाजारों की रौनक गायब हो गई है, जिसका मुख्य कारण नेपाल सरकार का नया 'टैक्स' नियम है।
