प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि आज भारत मजबूत स्थिति में खड़ा होकर व्यापार समझौतों पर बातचीत करता है। उन्होंने कहा कि देश का बढ़ता मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, तेजी से बढ़ता सर्विस सेक्टर और मजबूत MSME नेटवर्क भारत की ताकत बन चुके हैं। एक खास इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और साफ नीतियों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इसी वजह से भारत अब तक कम से कम 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कर चुका है। उन्होंने दोहराया कि सरकार की लगातार और स्पष्ट नीतियों ने वैश्विक व्यापार वार्ताओं में भारत की स्थिति को और मजबूत किया है।
