india pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान लड़ाई रोकने पर सहमत, भारत ने आधिकारिक रूप से किया ऐलान

india pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की है। भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी इसकी पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया

अपडेटेड May 10, 2025 पर 6:48 PM
विदेश सचिव ने कहा कि शाम 5 बजे से संघर्षविराम लागू हो गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हो गया है। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान की सरकार ने इसका एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 5:50 बजे इसका अधिकारिक रूप से ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे से दोनों देश हमला नहीं करने को तैयार हो गए हैं। 10 मई को सुबह से ही इसके संकेत मिल रहे थे। माना जा रहा था कि भारी तबाही के बाद पाकिस्तान में घबराहट है।

दोनों देशों के बीच DGMO के स्तर पर बातचीत के बाद फैसला

बताया जाता है कि आज दिन में दोनों देशों के बीच डीजीएमओ के स्तर पर बातचीत हुई। उसके बाद दोनों देश संघर्षविराम के लिए राजी हो गए। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर यह सीजफायर किया है। भारत ने बहुत संयम के साथ इस पूरे मामले को हैंडल किया। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई सिर्फ जवाब के रूप किया। भारत ने पाकिस्तान में आम लोगों को निशाना नहीं बनाया।


भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया था

इससे पहले 10 मई को भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सारगोधा एयर बेस को तबाह कर दिया। सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से इसकी पुष्टि होती है। इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डेमियन सायमन ने ये फोटो रिलीज की है, जो लैंडसैट से लिए गए हैं। यह औसत रिजॉल्यूशन का सैटेलाइट है। ये तस्वीरें बताती हैं कि सारगोधा के एयरबेस रनवे को भारतीय हमले से काफी ज्यादा नुकसान हुआ। इंडिया ने जवाली कार्रवाई में 10 मई की सुबह पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।

9 मई को IMF से मदद मिलने के बाद पाकिस्तान आक्रामक हो गया था

IMF से आर्थिक मदद मिलते ही 9 मई की देर रात पाकिस्तान ने भारत के रिहायशी इलाकों पर हमले शुरू कर दिए थे। उसने बैलेस्टिक मिसाइलों तक का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान ने उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में इंडियन एयरफोर्स के ठिकानों को टारगेट किया। उसने श्रीनगर और अवंतीपुरा को भी निशाना बनाया। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। हालांकि, भारत ने किसी सिविलयन टारगेट को हिट नहीं किया। बताया जाता है कि पाकिस्तान ने उत्तरी भारत और एलओसी पर 26 जगहों पर निशाने साधे।

10 मई की सुबह भारत ने ताजा हालात की जानकारी दी थी

सुबह 10:50 बजे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ताजा स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हालात पर चर्चा की। दोपहर में तीनों सेना के प्रमुख और सीडीएस प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। व्यापक चर्चा के बाद इंडिया ने बड़ा एलान कर दिया। इंडिया ने कहा है कि भविष्य में होने वाले हर आतंकी हमले को एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। इसका मतलब है कि ऐसे हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर युद्ध जैसी कार्रवाई करेगा।

भारत ने लगातार अपना संयम बनाए रखा

एक तरह जहां पाकिस्तान भारत को उकसाने के लिए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा था तो दूसरी तरफ भारत का जोर इस बात पर था कि उसका मकसद सिर्फ आंतक का सफाया है। इंडियन लीडरशिप के फैसलों में एकजुटता दिखी। यहां तक कि विपक्ष ने भी सरकार को हर तरह की मदद देने का वादा किया। उधर, पाकिस्तान लीडरशिप की राय बंटी हुई नजर आई। उसके कई मंत्रियों के बयान में फर्क दिखा।

परमाणु शक्ति संपन्न देश ने टेके घुटने

डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत ने एक परमाणु शक्ति संपन्न देश को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। पहलगाम पर आंतकी हमलों के बाद पाकिस्तान को इस बात का अंदाजा हो गया था कि इस बार भारत चुप बैठने वाला नहीं है। इसीलिए उसने तुर्की से ड्रोन सहित दूसरे हथियारों की आपूर्ति हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी थी। उसके बाद पाकिस्तान लगातार परमाणु युद्ध शुरू करने की धमकी देनी जारी रखी।

भारत ने हवा का रुख बदला

बताया जाता है कि पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह की रणनीति अपनाई है, उसने हवा का रुख बदल दिया। भारत के शुरू से ही कहा कि उसके टारगेट पर पाकिस्तान नहीं बल्कि आंतक के सरगना और उसे बढ़ावा देने वाले लोग हैं। भारत अंत तक इस बात पर टिका रहा। भारत ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि उसका मकसद किसी देश को नुकसान पहुंचाना नहीं है बल्कि वह आतंक पर चोट करना चाहता है।

बीते 35 सालों से जारी आतंकवाद पर इडिया ने की बड़ी चोट

भारत ने 10 मई को जो हासिल किया, वह ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। जम्मू-कश्मीर में 1989 में आंतकवाद ने अपने पैर पसारने शुरू किए थे। यह करीब 35 साल पहले की बात है। इन 35 सालों में पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं ने भारत के अनगिनत जख्म दिए। भारत के अलग-अलग शहरों में निर्दोष लोगों को निशाना बनाने के लिए आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया। आतंक के आकाओं ने भारत के संसद पर हमले की साजिश रची। उसके बाद लगातर जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों का खून बहाना जारी रखा। इन सब पर अब रोक लग जाएगी।

भारत मौके के इंतजार में था जो पहलगाम की घटना से मिल गया

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के आंतक के आकाओं को सबक सिखाने के लिए सही मौके के इंतजार में था। पहलगाम पर आंतकी हमले ने भारत को यह मौका दे दिया। भारत की तैयारी कई सालों से चल रही थी। खासकर पिछले 10 सालों में भारत लगातार अपनी सामरिक ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। भारत को पता था कि मौका मिलते ही वह आंतक पर ऐसा प्रहार करेगा, जिसे आंतक के आकाओं की भावी पीढ़ियां भी याद रखेंगी। इसकी शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर से हुई।

पाकिस्तान में आतंक का नेटवर्क ध्वस्त

भारत ने पाकिस्तान में आतंक के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। जिन आतंकियों को पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान की फौज पलकों पर बैठाया करती रही हैं, उन्हें भारत ने ऐसी चोट दी है, जिसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। कई बड़े आतंकियों के परिवार तबाह हो गए हैं। आतंकियों की जो पीढ़ियां आतंकी शिविरों में ट्रेनिंग में जाने के लिए कमर कस रही थी, उनकी दुनिया अब बदल गई है। खास बात यह है कि इंडिया ने यह संदेश दिया है कि यह तो शुरुआत है। अगर भविष्य में भारत पर किसी तरह का आंतकी हमला होता है तो वह पाकिस्तान में सीधे आतकी ठिकानों को निशाना बनाएगा।

भारत ने जो कहा वह करके दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि आतंक की जो बचीखुची जमीन है उसे भारत मिट्टी में मिला देगा। भारत ने ऐसा करके दिखाया। पहले ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। उसके बाद पाकिस्तान के उकसावे की कार्रवाई को हमला दिया। भारती सेना के तीनों अंगों और सीडीएस ने आपसी समन्वय से वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। शायद ही किसी ने सोचा था कि भारत को अननिगत जख्म देने वाले आतंक के आकाओं को भारत ऐसी सबक सिखाएगा कि उनकी जमीन हिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।