Get App

india pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान लड़ाई रोकने पर सहमत, भारत ने आधिकारिक रूप से किया ऐलान

india pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की है। भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी इसकी पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया

Rakesh Ranjanअपडेटेड May 10, 2025 पर 6:48 PM
india pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान लड़ाई रोकने पर सहमत, भारत ने आधिकारिक रूप से किया ऐलान
विदेश सचिव ने कहा कि शाम 5 बजे से संघर्षविराम लागू हो गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हो गया है। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान की सरकार ने इसका एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 5:50 बजे इसका अधिकारिक रूप से ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे से दोनों देश हमला नहीं करने को तैयार हो गए हैं। 10 मई को सुबह से ही इसके संकेत मिल रहे थे। माना जा रहा था कि भारी तबाही के बाद पाकिस्तान में घबराहट है।

दोनों देशों के बीच DGMO के स्तर पर बातचीत के बाद फैसला

बताया जाता है कि आज दिन में दोनों देशों के बीच डीजीएमओ के स्तर पर बातचीत हुई। उसके बाद दोनों देश संघर्षविराम के लिए राजी हो गए। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर यह सीजफायर किया है। भारत ने बहुत संयम के साथ इस पूरे मामले को हैंडल किया। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई सिर्फ जवाब के रूप किया। भारत ने पाकिस्तान में आम लोगों को निशाना नहीं बनाया।

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें