भारत की स्वदेशी मिसाइल तकनीक ने एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पिछले दिनों भारत की 'प्रलय' क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया यह परीक्षण यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल का हिस्सा था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षण के दौरान तय किए गए सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया गया। इसके साथ ही इस मिसाइल को सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने का रास्ता और करीब आ गया है।
