India Rain Watch 8 July: देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरी अरब सागर के बचे हुए हिस्सों को कवर करते हुए पूरे देश में अपनी दस्तक दे देगा।
