Core Industries: भारत के आठ प्रमुख कोर उद्योगों के उत्पादन में जुलाई 2025 में 2% की वृद्धि हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि मुख्य रूप से स्टील, सीमेंट, उर्वरक और बिजली के उत्पादन में पॉजिटिव ग्रोथ के कारण हुई है। इससे पहले जून के लिए इन उद्योगों की अंतिम वृद्धि दर 2.2% दर्ज की गई थी, जिसे पहले 1.7% बताया गया था।इन आठ कोर उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। इनका भारत के कुल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27% योगदान है।
