India's Defence Exports: भारत ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात अपने सर्वकालिक उच्च स्तर ₹38,424 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इसमें 62.66% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो भारत की स्वदेशी क्षमताओं पर दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस उपलब्धि को शेयर करते हुए इसे एक 'शानदार सफलता की कहानी' बताया है।
