Ethanol Blend Petrol: देश में पेट्रोल-डीजल के अलावा वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अधिक मात्रा में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह से हटा दिया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, जिस पेट्रोल में 22 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जाएगा, उसे एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।
