Get App

भारत ने जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम के लिए किया करार,खुलेगा डिफेंस सेक्टर में को-प्रोडक्शन का रास्ता

भारत ने जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम के लिए अमेरिका के साथ करार किया है। इस मौके पर अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत ने जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम खरीदने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मज़बूत करने और साथ मिलकर उत्पादन की संभावनाओं को खोलने वाला कदम बताया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 28, 2026 पर 5:04 PM
भारत ने जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम के लिए किया करार,खुलेगा डिफेंस सेक्टर में को-प्रोडक्शन का रास्ता
जैवलिन सिस्टम को 'जैवलिन जॉइंट वेंचर'ने बनाया है,जो RTX और लॉकहीड मार्टिन के बीच एक पार्टनरशिप है। यह एक एडवांस्ड,मीडियम-रेंज फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम है

अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय सेना ने अमेरिका की फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) प्रक्रिया के जरिए अमेरिका में बनी जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए लेटर ऑफ़ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस (LOA) पर साइन किया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की। उन्होंने भारत के इस फैसले को दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने वाला एक बड़ा कदम बताया है।

X पर लिखें अपने एक पोस्ट में गोर ने कहा "बड़ी खबर! भारत युद्ध में परखा हुआ जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है।" उन्होंने इसे "अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों में एक बड़ा कदम" बताया और कहा कि इस घटना से "संयुक्त उत्पादन (को-प्रोडक्शन)की संभावनाओं के रास्ते खुलते हैं।" गोर ने आगे कहा,"दोनों देशों के बीच सहयोग का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है!"

अमेरिकी दूतावास ने LOA पर हस्ताक्षर किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अहम कदम "अमेरिका और भारतीय सशस्त्र बलों के बीच मजबूत साझेदारी को दिखाता है और अमेरिका तथा भारत के रक्षा उद्योगों के बीच भविष्य में सहयोग के रास्ते खोलता है।"

अमेरिकी दूतावास ने कहा कि LOA पर हस्ताक्षर होने से आपसी फायदे वाले को-प्रोडक्शन और भारत तथा अमेरिका के रक्षा औद्योगिक आधार को मजबूत करने के मकसद से अन्य मौकों पर बातचीत का रास्ता भी खुलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें