India Buy Russian oil: मिडिल ईस्ट में जारी भयंकर युद्ध और सप्लाई चेन टूटने के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका से विशेष छूट मिलते ही भारतीय रिफाइनरों ने रिकॉर्ड 3 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदने का सौदा किया है। पिछले कुछ समय से अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी थी, लेकिन मिडिल ईस्ट के ताजा हालात ने समीकरण बदल दिए हैं।
