भारत ईरानी नौसेना के जहाज IRIS लावन (Lavan) के 183 क्रू सदस्यों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। यह सभी सदस्य 4 मार्च को जहाज के कोच्चि बंदरगाह पहुंचने के बाद से यहीं रुके हुए थे। बता दें कि, अमेरिकी पनडुब्बी के श्रीलंका के तट पर ईरानी वॉरशिप को निशाना बनाने से कुछ दिन पहले ईरान ने भारत से अपने एक अन्य जहाज, IRIS लावन के लिए मदद मांगी थी। यह जहाज एक्ससाइज और इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के सिलसिले में क्षेत्र में मौजूद था। भारत ने उस ईरानी जहाज को डॉकिंग की परमिशन दी थी।
