Get App

'रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती बंद की जाए': रूस को भारत की दो टूक, MEA ने युवाओं को किया आगाह

Indian join Russian Army: भारत ने एक बार फिर अपने नागरिकों से रूस-यूक्रेन संघर्ष से दूर रहने का आग्रह किया है। ऐसी ताजा खबरें आ रही हैं कि भारतीय पुरुषों को रूसी सेना में शामिल होने का लालच दिया जा रहा है और उन्हें यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए जबरन भेजा जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने युवाओं को इससे बचने की सलाह दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 3:05 PM
'रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती बंद की जाए': रूस को भारत की दो टूक, MEA ने युवाओं को किया आगाह
Indian join Russian Army: भारत ने कहा है कि हमने हाल में रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की खबरें देखी हैं

Indian join Russian Army: भारत ने रूस से मांग की है कि वह रूसी सेना में भारतीय नागरिकों को सहायक कर्मचारियों के रूप में भर्ती करना बंद करे। रूसी सेना की तरफ से भारतीयों की ताजा भर्ती की खबरों के बाद भारत ने रूसी सशस्त्र बलों में वर्तमान में सेवारत सभी भारतीयों को भी कार्यमुक्त करने की मांग की हैभारत ने गुरुवार (11 सितंबर) को अपने नागरिकों को जोखिमों और खतरों के मद्देनजर रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्तावों को स्वीकार न करने के लिए भी आगाह किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने हाल में रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की खबरें देखी हैं। सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इस तरह की कार्रवाई में निहित जोखिमों और खतरों को रेखांकित किया है। भारतीय नागरिकों को तदनुसार आगाह किया है।" जायसवाल इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगहों पर रूसी अधिकारियों के साथ भी इस मामले को उठाया है और अनुरोध किया है कि इसे समाप्त किया जाए और हमारे नागरिकों को कार्यमुक्त किया जाए। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों के संपर्क में भी हैं।"

जायसवाल ने कहा, "हम एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों से रूसी सेना में शामिल होने के किसी भी प्रस्ताव से दूर रहने का पुरजोर आग्रह करते हैं क्योंकि यह खतरों से भरा रास्ता है।" भारत बार-बार रूस से रूसी सैन्य इकाइयों में रसोइए और सहायक जैसे कर्मचारियों के रूप में कार्यरत सभी भारतीयों को कार्यमुक्त करने का अनुरोध करता रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें