India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की शर्तों ने आर्थिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत 5 साल में $500 अरब (करीब ₹42 लाख करोड़) का अमेरिकी सामान खरीदने के अपने वादे को पूरा कर पाएगा? वैसे दोनों देशों के बीच हुआ यह समझौता कोई 'दबाव' नहीं, बल्कि भारत की अपनी भविष्य की जरूरतों को अमेरिका की ओर मोड़ने का एक 'रणनीतिक दांव' है। आंकड़े गवाह हैं कि भारत जिन चीजों पर यह पैसा खर्च करने वाला है, वे वैसे भी हमारी विकास यात्रा के लिए अनिवार्य थीं।
