India US Trade Deal : शनिवार को अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें ट्रेड एग्रीमेंट की मुख्य शर्तों पर जोर दिया गया। नए समझौते के तहत, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक सामानों और कृषि और खाद्य उत्पादों के एक बड़े समूह पर टैरिफ खत्म करेगा या कम करेगा। जबकि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 18% की रेसिप्रोकल टैरिफ दर लागू करेगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर विस्तार से इसकी जानकारी दी।
