India-US Trade Deal Highlights: ''ट्रेड डील के तहत कृषि और डेयरी सेक्टर सुरक्षित'; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल बोले- 'किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा'

India-US Trade Deal Highlights: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी) रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हो गए हैं। इसके तहत वॉशिंगटन भारतीय सामानों पर रेसिप्रोक्ल टैरिफ को मौजूदा 25% से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इसके बाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (3 फरवरी) को इसके बारे में डिटेल्स जानकारी दी

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 6:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India-US Trade Deal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कहा कि हम सभी के लिए एक शानदार डील है

India-US Trade Deal Highlights:  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (3 फरवरी) शाम को दिल्ली स्थित 'वाणिज्य भवन' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बयान दिया। इस दौरान गोयल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर रेसिप्रोक्ल टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी पर लाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम टैरिफ लगेगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता घरेलू किसानों, MSMEs, उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए बड़े अवसर खोलेगा। यह 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह विकास साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए दो समान विचारधारा वाले, निष्पक्ष व्यापार करने वाले लोकतंत्रों की शक्ति को दर्शाता है। गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों स्वाभाविक सहयोगी हैं और हमारी साझेदारी प्रौद्योगिकियों का सह-निर्माण करेगी, समाधान विकसित करेगी और शांति, विकास तथा दोनों देशों के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करेगी।


वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भी इसे ऐतिहासिक व्यापार समझौता बताते हुए कहा कि यह दो स्वाभाविक लोकतांत्रिक भागीदारों के लिए साझा समृद्धि, इनोवेशन और विकास के रास्ते खोलेगा। उन्होंने इसके लिए भारत और अमेरिका के लोगों को बधाई दी। यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कपड़ा, परिधान, चमड़ा और समुद्री उत्पाद जैसे कई क्षेत्र अमेरिका को सामान निर्यात करने में चुनौतियों का सामना कर रहे थे। उन्हें वहां 50 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ रहा था।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल की बड़ी बातें:-

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना रिश्तों और करीबी संबंधों का फायदा उठाते हुए अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फ़ाइनल की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे सभी पड़ोसियों, आस-पास के सभी देशों और हमसे मुकाबला करने वाले सभी देशों की तुलना में भारत को सबसे अच्छी डील मिली है। यह हम सभी के लिए एक शानदार डील है।
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना रिश्तों और करीबी संबंधों का फायदा उठाते हुए अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फाइनल की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे सभी पड़ोसियों, आस-पास के सभी देशों और हमसे मुकाबला करने वाले सभी देशों की तुलना में भारत को सबसे अच्छी डील मिली है। यह हम सभी के लिए एक शानदार डील है।
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुझे खुशी है कि पूरा देश इसे समझता है और इसकी सराहना करता है। यह उनके साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था के संवेदनशील कारक, विशेष रूप से कृषि और डेयरी, सुरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पूरे देश से रिपोर्ट देखी हैं। व्यापक उत्साह है।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी दोनों क्षेत्रों का समर्थन किया है। उनके हितों की रक्षा की है। इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और भरपूर अवसर सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी के संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की रक्षा की है।
  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं समझौते के बारे में संसद में बोलना चाहता था। लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस द्वारा माहौल खराब किए जाने के कारण ऐसा नहीं कर सका।
  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह व्यापार समझौता गरीबों, मछुआरों, किसानों और युवाओं के लिए बड़े अवसर खोलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "...आज देश भर में हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहा है कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छा व्यापार समझौता किया है, जिसका देशवासी कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय हित और जनहित को सबसे आगे रखते हुए, एक ऐसा व्यापार समझौता जो एक मजबूत भारत के भविष्य को बेहतर बनाएगा, उसे कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम रूप दिया गया।"
  • भारत-US ट्रेड डील पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (3 फरवरी) को कहा कि भारत को सबसे बढ़िया डील मिली है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को इस डील का इंतजार था।
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (3 फरवरी) शाम को दिल्ली स्थित 'वाणिज्य भवन' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर डिटेल्स जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश आज मोदी जी का साधुवाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बहुत ही अच्छी डील हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।