India-US Trade Deal: 'किसानों के हितों से समझौता नहीं...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर भारत सरकार ने दी बड़ी जानकारी

India-US trade deal: पीयूष गोयल ने कहा, अमेरिका के साथ हुआ यह व्यापार समझौता हमारे पड़ोसी देशों और हमारे साथ दौड़ में शामिल सभी देशों के मुकाबले सबसे बेहतर है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने डील को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही दोनों देश साझा बयान शामिल करेंगे

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 6:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी जानकारी दी है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मंगलवार को सरकार ने विस्तृत जानकारी दी है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने डील को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही दोनों देश साझा बयान शामिल करेंगे।  वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि, इस डील में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। इस डील में कृषि क्षेत्र को संरक्षित किया गया है।

कृषि और डेयरी सेक्टर पर आई बड़ी जानकारी

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी सेक्टर को आगे बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा पर ज़ोर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर भविष्य और ज्यादा अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश के लोग इस बात को समझ रहे हैं और इसकी सराहना भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यापार समझौते में भारत की अर्थव्यवस्था के संवेदनशील क्षेत्रों, खासकर कृषि और डेयरी को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है।


उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश से जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उनमें हर तरफ उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत के निर्यात से जुड़े लोग, टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े उद्यमी, नई तकनीक लाने वाले, ग्लोबल सप्लाई और वैल्यू चेन का हिस्सा बनना चाहने वाले, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोलने वाले और अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करने वाले सभी लोग इस समझौते को लेकर उत्साहित हैं। खास तौर पर वे सेक्टर, जो लाखों लोगों को रोज़गार देते हैं, उनमें इस समझौते से नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अमेरिका ने घटाया टैरिफ

बाता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि इस समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा। इससे भारतीय निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल ने कहा, अमेरिका के साथ हुआ यह व्यापार समझौता हमारे पड़ोसी देशों और हमारे साथ दौड़ में शामिल सभी देशों के मुकाबले सबसे बेहतर है। भारत–अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ यह अहम व्यापार समझौता लंबे समय से इंतज़ार में था। पीयूष गोयल ने कहा कि इस ट्रेड डील को राष्ट्रीय हित और जनहित को सबसे ऊपर रखते हुए अंतिम रूप दिया गया है। यह समझौता भारत के मजबूत और उज्ज्वल भविष्य को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह महत्वपूर्ण फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल रात पूरा हुआ। सरकार का मानना है कि इस समझौते से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और देश को वैश्विक स्तर पर नए व्यापारिक मौके मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।