दिवाली का त्योहार आते ही लोग अपने घरों को सजाने और परिवार के साथ खुशियां बांटने की तैयारी करते हैं। इस दिन हर कोई चाहता है कि वह अपने करीबियों के साथ रहे और त्योहार का आनंद ले। लेकिन देश की सुरक्षा में लगे कई जवान ऐसे भी हैं, जो चाहकर भी दिवाली पर अपने घर नहीं जा पाते। उनकी ड्यूटी उन्हें परिवार से दूर सीमा पर रहने के लिए मजबूर करती है। ऐसे में साथी सैनिक ही उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटते हैं।
