Drugs seized in Gujarat: गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर किए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। इसकी कीमत ₹3,000 करोड़ से ज्यादा है। कोस्ट गार्ड ने बुधवार (30 सितंबर) को बताया कि 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया।
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने 25 सितंबर को अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में एक ईरानी पारंपरिक समुद्री नाव (धो) को रोका। तलाशी के दौरान 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुई है।
इस कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। नाव, क्रू और जब्त ड्रग्स को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर कोस्ट गार्ड की यूनिट्स ने संदिग्ध नाव का पता लगाने के लिए समुद्री और हवाई निगरानी की। इसके बाद लक्षद्वीप के पश्चिम में नाव को रोका गया। फिर उस पर चढ़कर तलाशी ली गई। कोस्ट गार्ड के अनुसार, जब्त की गई ड्रग्स में अच्छी क्वालिटी की मेथम्फेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं।
गुजरात ATS के साथ मिलकर हुई कार्रवाई
पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नाव, उसके क्रू और जब्त किए गए सामान को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है। यह ऑपरेशन गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड के साथ मिलकर किया गया। राज्य की ATS ने भी पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। ATS आज इस ऑपरेशन के बारे में मीडिया को जानकारी देगी।
यह ज़ब्ती ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां समुद्री रास्तों से होने वाली इंटरनेशनल ड्रग तस्करी को रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर रही हैं। कोस्ट गार्ड ने कहा कि यह ऑपरेशन उसकी निगरानी क्षमताओं, समुद्री ड्रग तस्करी को रोकने की क्षमता और भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
फोर्स ने कहा कि इस ज़ब्ती से इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल के फाइनेंशियल नेटवर्क को तोड़ने और सिंथेटिक ड्रग्स को देश में आने से रोकने में मदद मिलेगी। कोस्ट गार्ड ने कहा, "पकड़ी गई नाव, क्रू और ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थों को हथियारों से लैस सुरक्षा के साथ मुंबई लाया गया है, ताकि संयुक्त पूछताछ और कई एजेंसियों द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा सके।" समुद्र में यह ऑपरेशन गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर किया गया।
ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थों में 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं। एक बयान में कहा गया, "पुख्ता जानकारी के आधार पर समुद्र और हवा से सटीक निगरानी करते हुए, भारतीय तटरक्षक बल ने लगातार पीछा किया और 25 सितंबर 2026 को संदिग्ध ईरानी नाव को रोककर उस पर कार्रवाई की।" कोस्ट गार्ड ने कहा कि यह सफलता समुद्र में कोस्ट गार्ड के मज़बूत दबदबे, निगरानी के कड़े सिस्टम और भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को बनाए रखने के पक्के इरादे को दिखाती है।