Get App

अरब सागर में कोस्ट गार्ड का बड़ा एक्शन, ईरानी नाव से ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Drugs seized in Gujarat: इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने अरब सागर में ईरान की एक नाव से 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथम्फेटामाइन जब्त की है। इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। समुद्र और हवा में चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन के बाद नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 10:56 AM
अरब सागर में कोस्ट गार्ड का बड़ा एक्शन, ईरानी नाव से ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
Drugs seized in Gujarat: गुजरात में अरब सागर में ईरानी नाव से ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुआ है

Drugs seized in Gujarat: गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर किए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। इसकी कीमत ₹3,000 करोड़ से ज्यादा है। कोस्ट गार्ड ने बुधवार (30 सितंबर) को बताया कि 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया।

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने 25 सितंबर को अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में एक ईरानी पारंपरिक समुद्री नाव (धो) को रोका। तलाशी के दौरान 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुई है।

5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। नाव, क्रू और जब्त ड्रग्स को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर कोस्ट गार्ड की यूनिट्स ने संदिग्ध नाव का पता लगाने के लिए समुद्री और हवाई निगरानी की। इसके बाद लक्षद्वीप के पश्चिम में नाव को रोका गया। फिर उस पर चढ़कर तलाशी ली गई। कोस्ट गार्ड के अनुसार, जब्त की गई ड्रग्स में अच्छी क्वालिटी की मेथम्फेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें