Get App

Diwali Special Trains: दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट मिलने की टेंशन खत्म, इन रूटों पर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई व्यस्त रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को ज्यादा ट्रेन विकल्प मिलेंगे और भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुकिंग शुरू होने पर सीट की उपलब्धता और ट्रेन का टाइम जरूर चेक करें

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 9:17 PM
Diwali Special Trains: दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट मिलने की टेंशन खत्म, इन रूटों पर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कई नए रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है

दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं, लेकिन अगर समय रहते ट्रेन की टिकट बुक न हो तो सफर करना मुश्किल हो सकता है। वहीं रेलवे ने दिवाली के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई व्यस्त रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे घर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा ट्रेनें मिलेंगी और सफर करना आसान होगा। इन अतिरिक्त ट्रेनों से उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। त्योहार के समय घर जाने वाले यात्रियों के पास अब यात्रा के लिए पहले से ज्यादा विकल्प होंगे और ट्रेनों में भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं उन स्पेशल ट्रेन के बारे में

यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार सीटों की उपलब्धता और ट्रेन का नया टाइमटेबल जरूर चेक करें। इसके लिए रेलवे के आधिकारिक बुकिंग माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन जगहों के लिए चलेगी ट्रेन

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कई नए रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें कानपुर सेंट्रल से SMVT बेंगलुरु के बीच ट्रेन के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल हैं। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग संबंधित ट्रेन के तय रिजर्वेशन शेड्यूल के अनुसार की जा सकेगी, जिससे यात्री समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें