भारत से करीब 15 हजार किलोमीटर दूर अंटार्कटिका में भारतीय वैज्ञानिकों ने गणेश चतुर्थी का त्योहार खास अंदाज में मनाया। मैत्री रिसर्च स्टेशन पर नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) की टीम ने बर्फ से भगवान गणेश की मूर्ति तैयार की। कड़ाके की ठंड के बीच टीम ने पूजा और आरती की और मोदक का प्रसाद चढ़ाया। घर से इतनी दूर होने के बावजूद वैज्ञानिकों ने त्योहार की सभी रस्में निभाईं।
