India-New Zealand FTA : भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू हो गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे दोनों देशों को फायदा होगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ( Christopher Luxon) ने न्यूजीलैंड-भारत FTA (मुक्त व्यापार समझौता) के लागू होने की घोषणा करते हुए कहा है कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के कारोबारियों के लिए एक अरब से अधिक ग्राहकों के दरवाजे खुलेंगे। टैरिफ (शुल्क) में कमी आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वेतन में बढ़त होगी और न्यूजीलैंड के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
