IndiGo Crisis: आज भी इंडिगो की 500 फ्लाइट कैंसिल! एयरलाइन ने ₹827 करोड़ रिफंड किए, 9,000 में से 4,500 बैग लौटाए

IndiGo Flight Status Today: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण लगातार सातवें दिन देशभर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इंडिगो यात्रियों के 4,500 बैग लौटा चुकी है। अगले 36 घंटों में बाकी 4,500 बैग भी यात्रियों को सौंपने का लक्ष्य है। साथ ही एयरलाइन ने 827 करोड़ रुपये के टिकट रिफंड कर दिए हैं

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 3:47 PM
Story continues below Advertisement
IndiGo flight cancellations: इंडिगो ने 2 सप्ताह में 827 करोड़ रुपये रिफंड किए हैं। जबकि 9,000 में से 4,500 बैग लौटा दिए हैं

IndiGo flight cancellations: ऑपरेशनल संकट से जूझ रही भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 827 करोड़ रुपये के टिकट रिफंड कर दिए हैं। साथ ही 9,000 में से लगभग 4,500 बैग भी यात्रियों को डिलीवर कर दिए गए हैं। सूत्रों ने कहा, "अगले 36 घंटों में बाकी बैग डिलीवर करने का लक्ष्य है।पिछले सात दिनों से बड़े पैमाने पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हुई हैंनागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार (8 दिसंबर) को NDTV को बताया कि 21 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच कुल 9,55,591 टिकट कैंसिल किए गए हैं। जबकि 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच लगभग छह लाख टिकट कैंसिल किए गए। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, "इंडिगो यात्रियों के 4,500 बैग लौटा चुकी है और अगले 36 घंटों में बाकी 4,500 बैग भी यात्रियों को सौंपने का लक्ष्य है।" उन्होंने आगे कहा, "इंडिगो ने आज (8 दिसंबर) 500 उड़ानें रद्द की है। सोमवार को 138 में से 137 डेस्टिनेशन के लिए 1,802 उड़ानों के संचालन की योजना है।"

सूत्रों ने बताया कि इंडिगो संकट बढ़ने से पहले रोजाना लगभग 2,200 फ्लाइट ऑपरेट करती थी। अब सोमवार को 138 में से 137 डेस्टिनेशन के लिए 1,802 फ्लाइट ऑपरेट करने की योजना बना रही है


इंडिगो ने कहा है कि उसकी पेरेंट कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) बनाया है, जो स्थिति पर नजर रखने के लिए रेगुलर मीटिंग कर रहा है। एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि CMG का गठन 4 दिसंबर को बोर्ड की पहली मीटिंग में किया गया था।

इस बीच, इंडिगो ने सोमवार को एक नया बयान जारी कर बताया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) स्थिति से जुड़े मामलों पर करीब से नजर रख रहा है। उसकी प्राथमिकता 100 फीसदी ऑपरेशनल क्षमता को बहाल करना, समय पर जानकारी देना और रिफंड और रीशेड्यूलिंग को तेजी से करना है

सातवें दिन भी एयरपोर्ट पर हाहाकार

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण लगातार सातवें दिन दिल्ली में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईजीआई एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है। फिर भी फ्लाइट कैंसिलेशन से होने वाली परेशानी कम नहीं हो रही है। दिल्ली में कई यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है।

एयरपोर्ट पर घूम रहे हैं यात्री

यात्री देश भर के तमाम एयरपोर्ट पर घूम रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले एक यात्री ने बताया कि उनकी फ्लाइट यहां से बेंगलुरू के लिए थी। वहां से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ते। लेकिन यहां से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही कैंसिल हो गई है। इसके कारण एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैंएक अन्य यात्री की कनेक्टिंग फ्लाइट लक्षद्वीप के लिए थी

उन्हें दिल्ली से बेंगलुरु जाना था। लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। अब दो दिन के बाद उनकी इंडिगो की फ्लाइट हैउन्होंने बताया कि फ्लाइट पकड़ने के लिए दो दिन और दिल्ली में इंतजार करना होगा। इसके साथ ही सऊदी अरब से आए 41 लोगों के ग्रुप को श्रीनगर जाना है। लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें परेशानी हो रही है। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं।

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट की तरफ से सोमवार सुबह 6.30 बजे एक एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें यात्रियों से फ्लाइट से जुड़ी ताजा स्टेटस चेक करने की अपील की गई है। एडवाइजरी में बताया गया था कि इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- IndiGo Crisis: 'हर एयरपोर्ट पर इतनी अव्यवस्था क्यों हैं?'; इंडिगो संकट को लेकर संसद में भारी हंगामा, मंत्री ने बताया क्या है सरकार का प्लान

एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। एडवाइजरी में आगे बताया कि एयरपोर्ट की टीमें रुकावटों को कम करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।