IndiGo flight cancellations: ऑपरेशनल संकट से जूझ रही भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 827 करोड़ रुपये के टिकट रिफंड कर दिए हैं। साथ ही 9,000 में से लगभग 4,500 बैग भी यात्रियों को डिलीवर कर दिए गए हैं। सूत्रों ने कहा, "अगले 36 घंटों में बाकी बैग डिलीवर करने का लक्ष्य है।" पिछले सात दिनों से बड़े पैमाने पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार (8 दिसंबर) को NDTV को बताया कि 21 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच कुल 9,55,591 टिकट कैंसिल किए गए हैं। जबकि 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच लगभग छह लाख टिकट कैंसिल किए गए।
