इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 24 साल की MBA छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद शव के साथ भी घिनौना कृत्य किया। छात्रा 10 फरवरी को लापता हुई थी। तीन दिन बाद उसका शव उसके बॉयफ्रेंड के किराए पर लिए गए कमरे से बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस आरोपी पीयूष धनोटिया तक पहुंची, जिसे 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
