AI Impact Summit :आज पूरी दुनिया की नजर दिल्ली पर आकर टिक जाएगी। दुनिया का सबसे बड़ा AI का महाकुम्भ AI impact Summit भारत मंडपम में शाम 5 बजे शुरू होगा। इस समिट में क्या खास होने वाला है, कौन-कौन से बड़े चेहरे शिरकत कर रहे हैं, ये तमाम जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि आज शाम 5 बजे दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट शुरू होगा। भारत मंडपम पर PM मोदी इसकी शुरुआत करेंगे। दुनिया के सभी बड़े AI चेहरे समिट में हिस्सा लेंगे।
