Get App

I-PAC Raids Row: 'प्रतीक जैन के घर से अहम सबूत अपने साथ ले गईं ममता बनर्जी'; बंगाल सीएम पर ED का बड़ा आरोप

I-PAC Raids Row: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर I-PAC ऑफिस और उसके चीफ कंसल्टेंट प्रतीक जैन के घर में जबरदस्ती घुसने और फिजिकल डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अहम सबूत ले जाने का आरोप लगाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 6:00 PM
I-PAC Raids Row: 'प्रतीक जैन के घर से अहम सबूत अपने साथ ले गईं ममता बनर्जी'; बंगाल सीएम पर ED का बड़ा आरोप
ED ने I-PAC से जुड़े रेड्स के दौरान ममता बनर्जी पर जांच में रुकावट डालने का आरोप लगाया है

I-PAC Raids Row: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (8 जनवरी) को आरोप लगाया कि कथित कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास में उसकी छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जबरन बिल्डिंग में दाखिल हो गई। ED ने दावा किया कि इस दौरान ममता बनर्जी अहम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित महत्वपूर्ण सबूत अपने साथ ले गई।

ED ने ममता के रेड के दौरान इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) चीफ प्रतीक जैन के घर जाने को असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा दखल करार दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी साल्ट लेक स्थित आई-पैक कार्यालय भी पहुंच गई। उन्होंने, उनके सहयोगियों और राज्य पुलिस ने जबरन मौके से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हटा दिए।

ED ने बताया कि उसका मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा 2020 में अनूप मांझी उर्फ ​​लाला के नेतृत्व वाले कोयला तस्करी गिरोह के खिलाफ दर्ज FIR पर आधारित है। उसने बताया कि इसके तहत पश्चिम बंगाल के छह और दिल्ली के चार सहित कुल 10 परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

CBI का आरोप है कि इस गिरोह ने ईस्टर्न कोल्डफिल्ड की खदानों और पश्चिम बर्धमान जिले के कोयला क्षेत्रों से कोयले का अवैध रूप से खनन किया। साथ ही उसकी तस्करी की। जांच एजेंसी के मुताबिक कोयला तस्करी से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म I-PAC की रजिस्टर्ड कंपनी इंडियन PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपये के लेनदेन में सुविधा प्रदान की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें