Abbas Araghchi: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि भारत समेत उसके 'फ्रेंडली देशों' के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, यह राहत पूरी तरह मुफ्त नहीं होगी। साथ ही ईरान ने इसके लिए 'सुरक्षा समन्वय' की एक कड़ी शर्त भी रखी है।
