Get App

जबलपुर में बन रही आउटर रिंग रोड में कैसे हो रहा प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल! 3500 करोड़ का ये प्रोजेक्ट दिसंबर 2027 तक होगा कंप्लीट

जबलपुर में 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली आउटर रिंग रोड का निर्माण जारी है। करीब 114 किलोमीटर लंबी यह सड़क दिसंबर 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट में फ्लाई ऐश के इस्तेमाल की योजना है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 9:10 AM
जबलपुर में  बन रही आउटर रिंग रोड में कैसे हो रहा प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल! 3500 करोड़ का ये प्रोजेक्ट दिसंबर 2027 तक होगा कंप्लीट

जबलपुर: PTI के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर में बन रही आउटर रिंग रोड को लेकर चर्चा तेज है। करीब 3,500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होने और दूसरे शहरों तक आना-जाना आसान होने की उम्मीद है। इस सड़क के निर्माण में प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा हो रही है। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

आउटर रिंग रोड 114 किलोमीटर होने वाली है लंबी

जबलपुर की आउटर रिंग रोड करीब 114 किलोमीटर लंबी होगी। इस पर लगभग 3,540 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, यह चार लेन की सड़क होगी और इसका निर्माण पांच हिस्सों में किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से भारी वाहनों को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम पड़ेगी। इससे शहर के ट्रैफिक को राहत मिल सकती है। साथ ही, दूसरे शहरों से आने-जाने वाले लोगों और माल ढुलाई करने वाले वाहनों का सफर भी आसान हो सकता है।

सड़क बनाने में प्लास्टिक कचरे का किया जा रहा है इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें