Get App

जयपुर में बनने जा रहा भारत का पहला 360° हाइटेक स्काईडोम, जहां दीवारें और छत बन जाएंगी स्क्रीन! इसकी 5 खूबियां जानिए

Jaipur Immersive Skydome: गुलाबी नगरी अब केवल अपने ऐतिहासिक किलों के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे आधुनिक नजारे के लिए जानी जाएगी। जयपुर के कूकस में भारत का पहला 360° हाई-टेक स्काईडोम आकार ले रहा है, जो बिना किसी पिलर या बीम के हवा के दबाव पर टिका होगा। जानिए इस अत्याधुनिक स्काईडोम की वे 5 अनूठी खूबियां, जो इसे भारत का सबसे अनोखा इवेंट वेन्यू बनाती हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 4:13 PM
जयपुर में बनने जा रहा भारत का पहला 360° हाइटेक स्काईडोम, जहां दीवारें और छत बन जाएंगी स्क्रीन! इसकी 5 खूबियां जानिए
जयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉन्सर्ट और बड़े इवेंट्स के लिए भव्य स्काईडोम के रूप में एक नया वेन्यू मिलने जा रहा है

Jaipur Skydome: जयपुर दुनियाभर में अपनी बेहतरीन इमारतों और किलों-महलों के लिए मशहूर है। इसलिए कुछ वर्षों में जयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग, प्री-वेडिंग फोटोशूट, लाइव कॉन्सर्ट और बड़े इवेंट्स का हब बन गया है। जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां हों या बॉलीवुड सिंगर्स के लाइव कॉन्सर्ट्स, जयपुर देशभर में अपने इन वेन्यू के लिए लोगों की खास पसंद है। ऐसे में जयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉन्सर्ट और बड़े इवेंट्स के लिए भव्य स्काईडोम के रूप में एक नया वेन्यू मिलने जा रहा है।

जयपुर से 20 किलोमीटर दूर स्थित कूकस इलाका, जो अपनी शाही और लग्जरी होटलों के लिए जाना जाता है, यहां एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी से भारत का पहला 17 क्रिस्टी लेजर प्रोजेक्टर स्काईडोम बनने जा रहा है, जिसकी शुरुआत अक्टूबर माह से होगी। फिलहाल दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी स्काईडोम ने आधिकारिक रूप से इस भव्य स्काईडोम की 3D इमेज के साथ इसे जयपुर में बनाने की घोषणा की है और इस प्रोजेक्ट पर कंपनी द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।

पिंक सिटी में तैयार होने वाले इस खास स्काईडोम को परमानेंट इमर्सिव इवेंट वेन्यू के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें 360 डिग्री प्रोजेक्शन के जरिए पूरा डोम ही स्क्रीन की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी जिस जगह पर गेस्ट बैठेंगे, उसी जगह की वॉल और छत इवेंट की थीम के हिसाब से बदलती नजर आएंगी। कभी पूरा डोम जंगल जैसा दिखेगा, कभी तारों भरा आसमान और कभी कोई दूसरा विजुअल एक्सपीरियंस लोगों को यहां देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें