Get App

जयपुर के अभिनव ने बनाया 22 भाषाओं में बात करने वाला स्मार्ट ग्लव्स! साइन लैंग्वेज को आवाज और टेक्स्ट में बदल देगा

जयपुर के अभिनव शेखर वशिष्ठ ने बधिर लोगों के लिए VOIS स्मार्ट ग्लव्स बनाया है। यह 22 भाषाओं से जुड़ा है और साइन लैंग्वेज के जरिए बातचीत आसान करता है। इसमें आवाज को टेक्स्ट में बदलने और जरूरी आवाजों का अलर्ट देने जैसे फीचर हैं। अब टीम साइन लैंग्वेज को टेक्स्ट और आवाज में बदलने की तकनीक पर काम कर रही है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 1:25 PM
जयपुर के अभिनव ने बनाया 22 भाषाओं में बात करने वाला स्मार्ट ग्लव्स! साइन लैंग्वेज को आवाज और टेक्स्ट में बदल देगा
जयपुर के अभिनव शेखर का यह खास स्मार्ट ग्लव्स मूक बधिर लोगों के जीवन को बनाएगा आसान, 22 भाषाओं को ट्रांसलेट करने वाला स्मार्ट ग्लव्स

जयपुर। बधिर लोगों के लिए अभिनव शेखर वशिष्ठ ने VOIS स्मार्ट ग्लव्स तैयार किया है। यह डिवाइस साइन लैंग्वेज से बातचीत को आसान बनाने में मदद करता है और 22 भाषाओं से जुड़ा है।

इस डिवाइस का आइडिया अभिनव को स्कूल के दिनों में आया था। उन्होंने कुछ बच्चों को हाथों और इशारों से बात करते देखा तो उनके मन में इसे आसान बनाने का ख्याल आया। इसके बाद 2016 में उन्होंने इस पर काम शुरू किया और करीब चार साल की मेहनत के बाद स्मार्ट ग्लव्स तैयार किया।

इस तरह बदला VOIS का डिजाइन

शुरुआत में ग्लव्स की उंगलियों पर अलग-अलग टच पॉइंट लगाए गए थे। इन्हें छूने पर शब्द या पूरा वाक्य तैयार हो जाता था और सामने वाला उसे समझ सकता था। लेकिन बधिर लोगों के बीच इस्तेमाल करने पर अभिनव को पता चला कि कई लोगों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में लिखी बात समझना भी आसान नहीं है। इसके बाद उन्होंने ग्लव्स को साइन लैंग्वेज से जोड़ने पर काम शुरू किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें