Rising Bharat Summit : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत टैरिफ पर समझौते तक पहुंचने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत कर रहा है। इस मुद्दे पर यह उनकी पहली प्रतिक्रिया थी। दिल्ली में राइजिंग भारत शिखर सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, "रिसीप्रोकल टैरिफ से निपटने के लिए भारत की रणनीति ट्रम्प प्रशासन के साथ जुड़ना और अमेरिकियों के साथ इसकी शर्तों पर चर्चा करना है। पिछले छह हफ्तों में भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर जितनी चर्चा की है, उतनी पिछले दो सालों में यूरोप के साथ नहीं हुई है।"
