Get App

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों की मौत की आशंका, बह गया लंगर शेड

Jammu Kashmir Cloudburst: किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज शर्मा ने बताया कि किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा के एक तत्काल संदेश के बाद डीसी किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा से बात की है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 3:08 PM
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों की मौत की आशंका, बह गया लंगर शेड
Jammu Kashmir Cloudburst : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा

किश्तवाड़ जिले के पद्दार ताशोती इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और एक लंगर (सामुदायिक रसोई) शेड बह गया। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, हताहतों की आशंका है। शुरुआती खबरों की मानें, तो 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा के एक तत्काल संदेश के बाद डीसी किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा से बात की है।

उन्होंने X पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से एक जरूरी संदेश मिलने के बाद अभी-अभी किश्तवाड़ के DC पंकज कुमार शर्मा से बात की। चोसिटी इलाके में भीषण बादल फटने की सूचना है, जिससे भारी जनहानि हो सकती है। प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नुकसान का आकलन और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है।"

किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज शर्मा ने बताया कि किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। उन्होंने आगे बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें