Raja Bhaiya: 'एक युग का अंत...', टूटते घर के साथ राजा भैया ने शेयर की तस्वीर, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Raja Bhaiya : अपने पोस्ट में राजा लिखा कि, 'एक गांव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था, पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर, जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे। आज देखा वो घर टूट रहा है पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये। बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये। मिट्टी के घर अब भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
राजा भैया ने सोशल मीडिया पर इस घर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लगातार सुर्खियों में रहते हैं। चाहे राज्यसभा चुनाव हो, विधान परिषद का, विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, राजा भैया अपनी कीमत का एहसास कराते रहते हैं। वहीं राजनीति के उलट राजा भैया ने आज एक इमोशनल पोस्ट किया है। उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सोशल मीडिया पर एक टूटते घर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

राजा भैया ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट 

अपने पोस्ट में राजा  लिखा कि, 'एक गांव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था, पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर, जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे। आज देखा वो घर टूट रहा है पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये। बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये। मिट्टी के घर अब भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों, और उनका स्थान पक्के मकान लेते जा रहे हों, किंतु वो हम सभी की मधुर स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे।' राजा भैया ने अपने पोस्ट के साथ घर की एक तस्वीर भी शेयर की है।


सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन 

वहीं राजा भैया के इस पोस्ट पर लोगों के भी रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों ने इस भावुक कर देने वाले पोस्ट पर राजा भैया के बातों से पूरी तरह सहमति जताते हुए दिख रहे हैं।

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया का जनसत्ता दल भले ही दो सीटें जीत पाई हो लेकिन सुर्खियां बन गईं। चर्चा में इस पर जोर ज्यादा रहा कि मायावती की बहुजन समाज पार्टी के पास सिर्फ एक विधायक है, जबकि बसपा सरकार में जेल तक जाने वाले रघुराज की पार्टी ने दो सीटें जीतीं। बता दें कि, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ओर से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर लगाए गए धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। उनके पारिवारिक कहल की खबरें भी सामने आई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।