Get App

PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने इसके नए और पूरे नाम किया ऐलान

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अब इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का आधिकारिक और पूरा नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर' होगा।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 1:59 PM
PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने इसके नए और पूरे नाम किया ऐलान
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के दबाव को कम करने और उत्तर भारत की हवाई कनेक्टिविटी को ग्लोबल लेबल पर ले जाने के उद्देश्य से इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही मार्च 2026 में जेवर में बने इस विशाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर इसे देश को सौंपा था।

उत्तर प्रदेशऔर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के एविएशन सेक्टर को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बने देश के सबसे आधुनिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में एक विशेष प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का आधिकारिक और पूरा नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर' होगा। सीएम योगी ने कहा कि, 'यूपी कैबिनेट आभारी है कि पीएम मोदी ने यूपी को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात दी. ये भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है. ये मंत्री परिषद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर रखने का प्रस्ताव भी पास करती है.'

एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मार्च 2026 में हुआ था भव्य उद्घाटन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें