झारखंड से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने कई परिवारों की दुनिया एक पल में उजाड़ दी। जिस सफर की शुरुआत एक जिंदगी बचाने के लिए हुई थी, वह सात मौतों पर जाकर खत्म हो गया। झारखंड के एक होटल कारोबारी को गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार ने इलाज और एयर एंबुलेंस के लिए लाखों रुपए उधार लिए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
