Get App

JNU प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप! FIR में कई चौंकाने वाले खुलासे, BJP का प्रदर्शन

JNU Sexual Harassment Case: यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने अपनी आंतरिक समिति द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच किए जाने के बाद प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में FIR दर्ज की गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 1:25 PM
JNU प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप! FIR में कई चौंकाने वाले खुलासे, BJP का प्रदर्शन
JNU Sexual Harassment Case: कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है

JNU Sexual Harassment Case: राजधानी दिल्ली स्थित देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने अपनी आंतरिक समिति द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच किए जाने के बाद प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में FIR दर्ज की गई है। FIR में यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमिटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अकोइजम पर महिला छात्रों के साथ गलत तरीके से निजी बातचीत करने, यौन रूप से उकसाने वाला व्यवहार करने और बिना मर्जी के शारीरिक संपर्क बनाने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों के साथ ऐसा बार-बार हुआ है।

हमारे सहयोगी CNN-News18 के पास मौजूद FIR में बताया गया है कि इंटरनल कमिटी ने कई शिकायतकर्ताओं के आरोपों की जांच की और अपनी रिपोर्ट देने से पहले गवाहों के बयानों, बचाव पक्ष के गवाहों और अन्य सबूतों का आकलन किया है। कमिटी ने पाया कि प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम (Angomcha Bimol Akoijam) का महिला छात्रों के साथ व्यवहार पेशेवर सीमाओं के दायरे में नहीं था। इस कथित व्यवहार ने उनके लिए 'डरावना, अपमानजनक और प्रतिकूल सीखने का माहौल' बना दिया था।

कड़ी सजा की सिफारिश

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया कि JNU की आंतरिक समिति ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की और इसके नतीजों के आधार पर कड़ी सजा की सिफारिश की। कुलपति शांतिश्री डी. पंडित के साइन वाले आदेश में कहा गया है, "उचित प्रक्रिया का पालन करने, सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने और आंतरिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्तगी की सजा दी जाती है।" अकोइजम जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के अंतर्गत 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स' में प्रोफेसर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें