Get App

Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट 2026 का किया स्वागत, कहा- यह है ‘दूरदर्शी और मजबूत बजट’

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत के युवाओं द्वारा तैयार किया गया एक दूरदर्शी बजट है।" उन्होंने कहा, बजट राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करेगा।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 4:32 PM
Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट 2026 का किया स्वागत, कहा- यह है ‘दूरदर्शी और मजबूत बजट’
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट 2026 का किया स्वागत, कहा- यह है ‘दूरदर्शी और मजबूत बजट’

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत के युवाओं द्वारा तैयार किया गया एक दूरदर्शी बजट है।"

उन्होंने कहा, "बजट राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करेगा और स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देगा।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक बहुत ही सशक्त बजट है, जो भारत की प्रगति को मजबूती प्रदान करता है और 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।"

आज प्रस्तुत बजट की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा कि इसमें "ऑरेंज इकोनॉमी" पर विशेष जोर दिया गया है और पूंजीगत व्यय, पूर्वोत्तर राज्यों और तीव्र शहरीकरण पर खास ध्यान केंद्रित किया गया है।

सिंधिया ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर साधा निशाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें