IMD Weather Update: देशभर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। देश भर के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यानि 10 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 12 और 13 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं इस दौरान कई राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आइए जानते हैं कैसा होगा कल का मौसम
