कल का मौसम 14 नवंबर: कल आसमान से बरसेगी आफत! कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार, 14 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तमिलनाडु और केरल में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है

IMD Weather Update: आने वाले दिनों में देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना है। वहीं इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर जल्द ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा कल का मौसम

40 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार, 14 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम को देखते हुए मछुआरों को अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आसपास और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


इन राज्यों में होगी तेज बारिश

तमिलनाडु और केरल में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी अगले कुछ दिनों में और मजबूत होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। इन इलाकों में तेज आंधी और बारिश होने की आशंका जताई गई है।

कैसा होगा दिल्ली-यूपी का मौसम

दिल्ली में 14 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। इसके अलावा, 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं यूपी के गाजियाबाद, कानपुर, जौनपुर, गोरखपुर, बरेली समेत कई शहरों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन, सुबह और रात के समय कोहरा बढ़ सकता है और ठंड का असर भी महसूस होगा। इन इलाकों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।