Get App

कल का मौसम 14 नवंबर: कल आसमान से बरसेगी आफत! कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार, 14 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 6:28 PM
कल का मौसम 14 नवंबर: कल आसमान से बरसेगी आफत! कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड
तमिलनाडु और केरल में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है

IMD Weather Update: आने वाले दिनों में देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना है। वहीं इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर जल्द ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा कल का मौसम

40 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार, 14 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम को देखते हुए मछुआरों को अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आसपास और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें