भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की चेतावनी दी है। भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, 15 नवंबर को देश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15 नवंबर को बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर तक और मजबूत होकर मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की अपील की है।
