Get App

Weather Update: कल का मौसम 18 अक्टूबर: इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, यूपी-राजस्थान में गरज-चमक का अलर्ट

Weather Update: 18 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के कारण होने वाली परेशानियों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 17, 2026 पर 7:50 PM
Weather Update: कल का मौसम 18 अक्टूबर: इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, यूपी-राजस्थान में गरज-चमक का अलर्ट
Heavy Rain Alert: 18 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है

देश में इस समय दुर्गापूजा और नवरात्रि की धूम है। वहीं त्योहारों के मौसम के बीच मौसम विभाग ने टेंशन भरा एक और अलर्ट जारी कर दिया है। देश के कई हिस्सों में 18 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 18 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 3 पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 18 अक्टूबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा अरब सागर में भी समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

18 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के कारण होने वाली परेशानियों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें