कल का मौसम 26 अक्टूबर: इन 7 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का तांडव

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं अंडमान-निकोबार और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है

अपडेटेड Oct 25, 2026 पर 6:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईएमडी के अनुसार, 26 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने और समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका है (Photo: Canva)

IMD Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में कल यानी 26 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक सोमवा 26 अक्टूबर को देश के कई प्रमुख राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा देश के बाकि राज्यों का मौसम

इन राज्यों में होगा तेज बारिश

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं अंडमान-निकोबार और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। खराब मौसम की वजह से निचले इलाकों में पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। मौसम को देखते हुए मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर सावधानी बरतने की जरूरत है।


100 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेगी हवाएं

आईएमडी के अनुसार, 26 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने और समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में मछुआरों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं अरब सागर में कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंके 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

सोमवार को देश के कई दक्षिणी और तटीय इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार और तटीय आंध्र प्रदेश में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहना चाहिए और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहना चाहिए।

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भीषण चक्रवाती तूफान! 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराने की आशंका, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।